शाहजहांपुर, मार्च 11 -- जनपद में डीजल और पेट्रोल की किल्लत की चर्चाओं के बीच पेट्रोल पंप संचालकों ने आपूर्ति सामान्य होने की बात कही है। उनका कहना है कि सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। लाल इमली चौराहे से ईदगाह जाने वाली सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के संचालक शाहीद अनवर कुरैशी के अनुसार नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। इसलिए किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। संचालकों का कहना है कि सामान्य रूप से ईंधन लेते रहें, ताकि पंपों पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। हालांकि उन्होंने कहा कि डिपो पर बोझ थोड़ा बढ़ गया है, लेकिन आपूर्ति में कोई दिक्कत नही...