डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ने की वजह से बढ़ी साइकिल की बिक्री
अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का असर अब साइकिल बाजार पर दिखाई देने लगा है। पिछले एक महीने के दौरान साइकिलों की बिक्री में करीब 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका दूसरा कारण डीजल व पेट्रोल के किल्लत होने की आशंका भी बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कोविड के बाद सुबह साइकिल चलाने को प्राथमिकता देने वालों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक महीने से बढ़ी बिक्री में शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग साइकिल खरीदने को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। गांवों में रहने वाले कई लोगों ने खेती-किसानी, बाजार आने-जाने और अन्य कामों के लिए एक बार फिर इधर साइकिल का उपयोग करना शुरु कर दिया है। यह भी पढ़ें- साइकिल की सवारी : आरामदायक चाल, स्वास्थ्य भी मालामाल इससे पहले मोटरसाइकिल और स्कूटी के बढ़ते उपयोग के कारण साइकिल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.