श्रावस्ती, अप्रैल 23 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आयल कंपनियों के विक्रय अधिकारी, किसान यूनियन के अध्यक्ष व अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सभी से बातचीत के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पम्पों पर डीजल पेट्रोल समय से उपलब्ध कराया जाय। इसके साथ ही अनावश्यक रूप से भंडारण करने पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में पेट्रोल की 18 प्रतिशत एवं डीजल की 10 प्रतिशत अधिक आपूर्ति की गई है। सभी कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध है। सभी लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही डीजल व पेट्रोल की खरीदारी करें। डीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस, अभिसूचना इकाइयों एवं आपूर्ति निरीक्षक जांच करें और किसी व्यक्ति के पास ...