हमीरपुर, मार्च 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। कल के मुकाबले शनिवार को डीजल-पेट्रोल की मारामारी काबू में रही। मुख्यालय के दोनों पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को आसानी से पेट्रोल और डीजल मिलता रहा। हालांकि राठ क्षेत्र में कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। वहीं गैस सिलेंडरों को लेकर भी स्थितियां सामान्य दिखीं। शनिवार को जिले की 20 गैस एजेंसियों में 6564 एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक रहा। उधर, प्रशासन का दावा है कि जनपद में कहीं भी पेट्रोल-डीजल और गैस का कोई संकट नहीं है। शहर में आज पेट्रोल पंपों पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। कल अफवाह की वजह से भीड़ डीजल-पेट्रोल लेने टूट पड़ी थी। जिसकी वजह से शाम सात बजे एसपी कार्यालय के सामने वाले पंप का पेट्रोल खत्म हो गया था। जबकि रानी लक्ष्मीबाई पार्क वाले पंप में भी भारी भीड़ लगी रही थी। शनिवार को दोनों पंपों में आसानी से लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.