समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की शाम चलती स्लीपर बस में आग लगने की वजह डीजल पाइप फटना बताया गया है। फोरेंसिक टीम ने बुधवार को बस की जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टा यह पता चला। हालांकि, अभी इसकी गहन जांच जारी है।

आग लगने का कारण दिल्ली के लाल किला से मंगलवार की शाम एक स्लीपर बस 32 यात्रियों को लेकर समस्तीपुर बिहार जा रही थी। बस नोएडा-ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-150 के समीप पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।

फॉरेंसिक जांच फॉरेंसिक टीम ने बुधवार को आग बुझने के बाद बस की जांच की। फॉरेंसिक की शुरुआती जांच में पता चला है कि चलती बस में डीजल पाइप फट गया था, जिसकी ...