लखीमपुरखीरी, मई 23 -- नेपाल के कैलाली जिला पुलिस ने सीमा शुल्क चोरी कर भारत से अवैध रूप से लाए जा रहे भारी मात्रा में डीजल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में डीजल और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की है। जिला पुलिस कार्यालय कैलाली से मिली जानकारी के अनुसार धनगढ़ी उपमहानगरपालिका वार्ड संख्या-19 स्थित खेदाघाट सीमा क्षेत्र से पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर अवैध रूप से सीमा शुल्क (भंसार) चोरी कर भारत से लाया गया डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से डीजल की खेप के साथ आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया, जो भारत के सीमा के सूडा का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- डीजल तस्करी में युवक नेपाल में गिरफ्तार बरामद किए गए डीजल और बाइक की कुल कीमत करीब 2 लाख 58 हजार 800 रुपये आंकी गई है। यह...