हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस। मानूसन की बारिश के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है। जिन इलाकों में जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है और चंद मिनटों की बारिश के बाद यहां जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे इलाकों में डीजल ट्रॉली पंप सेट लगवाए जाएंगे। जिससे की जलभराव न हो। पुराने शहर के कई इलाकों के अलावा नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए कई इलाकों में आज भी जलनिकासी की कोई समुचित इंतजाम नहीं है। जिसके चलते इन इलाकों में बिना बारिश के ही अधिकांश समय जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है। यह भी पढ़ें- जलभराव के डेढ़ सौ से अधिक स्थान चिन्हित जलभराव और गंदगी की वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही इन इलाकों से गुजरने वाले राहगीरों को काफी ...