डीजल टैंकर में आग, घंटे तक जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौशाम्बी में कनवार बॉर्डर के समीप मंगलवार रात एक डीजल टैंकर में आग लग गई। हादसा टैंकर का टायर फटने की वजह से हुआ। इसके चलते घंटे भर तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। आग की लपट देखकर चीख-पुकार भी मची रही। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कानपुर से एक डीजल लदा टैंकर मंगलवार की रात कनैली के किसी पेट्रोल पंप पर जा रहा था। रात करीब 10:30 बजे कनवार बॉर्डर के समीप टायर फटने से टैंकर में आग लग गई। घटना देख चालक-खलासी ने किसी तरह नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। आग की वजह से हाईवे के दोनों लेन पर एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि फायर बिग्रेड की मदद से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद आवागमन पहले की तरह बहाल कराया गया। क्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.