गाज़ियाबाद, जून 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित एचआरसी प्रोफेशनल हब सोसाइटी में रखे डीजल जेनरेटर हटाने के लिए एनजीटी में याचिका डाली गई है। सोसाइटी निवासी बुजुर्ग निवासी सीबी सिंह ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर तीन भारी क्षमता वाले डीजल जेनरेटर सेट्स चलाए जा रहे हैं। रिहायशी टावरों के करीब लगे इन जनरेटरों के जहरीले धुएं से पेड़ झुलस रहे हैं। बच्चे व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया की एक जेनरेटर को रास्ते में ही रखा गया है। इससे आपातकालीन वाहनों को आने-जाने में दिक्कत होगी। जनरेटरों चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी नहीं ली गई है, जिससे यहां आग लगने का खतरा है। वहीं, सोसाइटी एओए अध्यक्ष मनवीर सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अस्थाई अतिरिक्त डीजी जेनरेटर व्यवस्था...