डीजल जनरेटर से प्रदूषण रोकने के उपायों की व्यापक समीक्षा करेगें विशेषज्ञ
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- -उत्सर्जन मानकों की पर्याप्तता से लेकर प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की उपयोगिता तक का होगा आकलन, दो महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता
डीजी सेट प्रदूषण की व्यापक समीक्षा दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर (डीजी) सेट से होने वाले वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने विशेषज्ञ समूह गठित किया है। यह समूह जनरेटर सेट से निकलने वाले प्रदूषकों को नियंत्रित करने के लिए लागू नियमों और तकनीकी उपायों की व्यापक समीक्षा करेगा। इसमें मौजूदा उत्सर्जन मानकों की पर्याप्तता, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की प्रभावशीलता और नियमों के पालन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का आकलन किया जाएगा। समूह को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
डीजी सेट के लिए जारी दिशा-निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.