उरई, मार्च 24 -- उरई। आरपीएफ इंस्पेक्टर उरई अभिषेक यादव के नेतृत्व में भीमसेन व शाखा ग्वालियर ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भीमेसन के भौती के पास से छापा मारकर दो चोरों को डीजल समेत पकड़ा गया है। यह खड़ी गाड़ियों से रात के अंधेरे में डीजल चोरी करते थे। पकडे़ गए दो चोरों में सागर गौतम व शिवम गौतम निवासी कानपुर नगर बताए गए है। इस मामले में आरपीएफ ने कड़ी कार्रवाई की है। बताया गया है कि यह चोर काफी समय से डीजल चोरी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर इनको चुराए गए डीजल के साथ पकड़ा गया है। इनका रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...