डीजल चोरी के आरोप में सुपरवाइजर गिरफ्तार
धनबाद, जून 14 -- तेतुलमारी में रेलवे के अधीन चल रही एआरएसएस कंपनी की मशीनों से डीजल चोरी करने के आरोप में तेतुलमारी पुलिस ने सुपरवाइजर सौरभ कुमार नायक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 85 लीटर डीजल भी मिला है। कंपनी के मैनेजर दीपक कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सौरभ को जेल भेज दिया। तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपी बीते छह माह से कंपनी का डीजल चोरी कर रहा था। वह अब तक 12 लाख 61 हजार रुपये मूल्य का डीजल चोरी कर चुका है। इस घटना में शामिल कई अन्य लोगों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.