डीजल-खाद उपलब्ध कराने को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर। जन अधिकार पार्टी ने बैठक कर किसानों को डीजल उपलब्ध कराने में खतौनी की अनिवार्यता समाप्त करने, पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराने तथा बिजली मोटर से सिंचाई की छूट देने की मांग की। जिला अध्यक्ष रविंद्र मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बढ़ी हुई बिजली दरों तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने की मांग की। साथ ही खतौनी नकल शुल्क घटाकर 10 रुपये करने की भी मांग की गई। नेताओं ने कहा कि खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- भाकियू (टिकैत) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन इस दौरान अमित शिवाजी, राजेश कुमार कुशवाहा, सरवन नागवंशी, जवाहर लाल कुशवाहा, अजय मौर्या आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.