जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक दूसरे दिन शनिवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे शुरू हुई। पुराने एजेंडे पर चर्चा की शुरूआत होते ही सभासदों हंगामा शुरू कर दिया। इसमे डीजल खर्च में उचित जवाब न मिलने पर बहस हुई। साथ ही 14वें व 15वें वित्त के भुगतान सहित अवैध यूनिक पोल हटाने को लेकर सवाल-जवाब हुए। जलकल में मिनी ट्यूबवेल संचालित करने के लिए दस आपरेटर भरने के प्रस्ताव पर सभासद नंदलाल यादव, मुकेश सिंह, दीपक जायसवाल, रेनू पाठक व अल्मास सिद्दीकी ने कहा कि पिछले सात नहीं भरे जा सके तो नए पर विचार कैसे किया जाने लगा। इसके अलावा जोगियापुर में मत्स्य बाजार से कम राजस्व की वसूली होने पर भी आक्रोश दिखा। सभासद नंददाल यादव ने तीन साल में कम बैठकें हो...