महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। खरीफ सीजन में धान की नर्सरी गिराने, खेत की जुताई कराने समेत अन्य कृषि कार्य का कार्य शुरू हो गया है। इससे डीजल की मांग भी शुरू हो गई है। पेट्रोल पंपों पर पर्यात डीजल है, लेकिन जल्दी लेने की होड़ लगी है। इससे पंपों पर काफी भीड़ पहुंच रही है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की समस्या कायम, लोग परेशानखेती का समय बीते दिन हुए बारिश के बाद खेत की जुताई का समय शुरू हो चुका है। खेतों में ट्रैक्टर चलने लगा है। वहीं धान का बेहन गिराने का भी समय आ गया है। जिससे किसान खेत की तैयारी में जुटे हैं। इससे डीजल की मांग बढ़ गई है। खेती नमी न समाप्त हो जाय इसलिए लोग जल्दी डीजल लेने पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय पर पेट्रोल समाप्त हो चुका था, लेकिन डीजल था। यहां डीजल लेने के लिए लोगों की होड़ रही।डीजल...