डीजल के लिए पेसो जार की अनिवार्यता से किसान हलकान
हजारीबाग, जून 16 -- रबी और खरीफ फसलों के बीच कृषि कार्यों की व्यस्तता के बीच हजारीबाग के किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। केंद्र सरकार के नए निर्देशों के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को खुले गैलन, प्लास्टिक की बोतल या ड्रम में डीजल देने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अब डीजल लेने के लिए पेसो मतलब पेट्रोलियम और एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रमाणित जार (कंटेनर) लाना अनिवार्य कर दिया गया है।इस सख्ती के बाद किसानों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि किसान डीजल लेने पेट्रोल पंप तो पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डीजल पंप संचालकों का कहना है कि सुरक्षा मानकों और सरकारी दिशा-निर्देशों के कारण वे बिना पेसो अप्रूव्ड जार के डीजल देने में असमर्थ हैं। इधर, स्थानीय बाजार में ऐसे प्रमाणित जार उपलब्ध ही नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.