डीजल के लिए एक से दूसरे पंप तक भटकते रहे लोग
कुशीनगर, मई 20 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। यह भी पढ़ें- खुले पंपों पर कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल खत्म जिले में डीजल और पेट्रोल की किल्लत मंगलवार को भी जारी रही। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने से वाहन चालकों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि लोग डीजल के लिए एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आये। जिले के कुल 172 पेट्रोल पंपों में से 13 पंप मंगलवार को पूरी तरह ड्राई रहे। कहीं पेट्रोल की कमी रही, तो कहीं डीजल उपलब्ध नहीं हो सका। सबसे अधिक दिक्कत किसानों को उठानी पड़ रही है। धान की नर्सरी और खेतों की सिंचाई के समय डीजल नहीं मिलने से किसान परेशान दिखे।पंपों की स्थिति पडरौना शहर में भी दो पंपो पर डीजल नहीं मिलने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर और ग्रामीण इलाकों के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.