डीजल के दाम बढ़ने से बढ़ी महंगाई
अंबेडकर नगर, मई 24 -- अम्बेडकरनगर। बम, बारूद और बवाल की आग से तप रहे मिडिल ईस्ट का ताप देश में भी है। इसका असर जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता व उनकी कीमत पर पड़ा है। सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इसमें दूध और उसके उत्पाद शामिल हैं। इजरायल और ईरान युद्ध के बीच दूध के दामों में वृद्धि हो गई थी। पहले अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में वृद्धि की है। इसके बाद सभी दूध डेयरी कंपनियों ने दाम बढ़ा दिया। दूध का दाम बढ़ने का असर दूध से बने विभिन्न उत्पादों पर भी पड़ा है। मिठाई से लेकर पनीर तक के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़े, लोग परेशान अब आम आदमी की पहुंच में सामान्य मिष्ठान भी नहीं रह गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.