डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों ने 15 फीसदी तक बढ़ाया भाड़ा, यूपी में माल ढुलाई महंगी
नई दिल्ली, मई 18 -- UP News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और जंग की तपिश से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों पर डीजल के बढ़े दामों का भी असर पड़ने जा रहा है। डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्टरों ने माल ढुलाई भाड़ा 15% तक बढ़ा दिया है। नई दरें सोमवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं। ट्रकों का भाड़ा बढ़ने का असर सीधे तौर पर खाद्य सामग्रियों, फलों, सब्जियों सहित अन्य वस्तुओं पर पड़ेगा। माल ढुलाई महंगी होने से इन वस्तुओं मूल्यों में भी बढ़ोतरी होगी। डीजल में प्रति लीटर तीन रुपये से अधिक की वृद्धि होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रांसपोर्टर भाड़ा में वृद्धि करेंगे। माना जा रहा था कि यह वृद्धि 05 से 10% होगी। लेकिन, सोमवार की शाम को लखनऊ संयुक्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में भाड़ा में 15% वृद्धि किए जाने की घोषणा की गई। ट्रांसपोर्टर नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.