डीजल के दाम बढ़ने से किसान बेहाल, बढ़ा जुताई - सिंचाई का बोझ
हाजीपुर, मई 22 -- महनार। सं.सू. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब महनार क्षेत्र की खेती-किसानी पर भी दिखने लगा है। डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेती के इस महत्वपूर्ण समय में जुताई, सिंचाई और खेत तैयार करने की लागत बढ़ने से किसान आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं। प्रति कट्ठा पर हर तरीके की जुताई पर 10 रुपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इससे प्रति बिगहा 200 रुपए का खर्च बढ़ जाएगा। हिंदुस्तान टीम ने महनार क्षेत्र में किसानों के बीच खेती-किसानी में लागत बढ़ने के मुद्दे पर पड़ताल की। इस दौरान किसानों ने बताया कि डीजल महंगा होने से खेती का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। किसान मुक्कू सिंह, निरंजन सिंह, अमरतोष सिंह, संतलाल राय, कृष्णा कुमार राय, आमोद कुमार सिंह और कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.