चतरा, मई 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। पंपों से गैलन में डीजल नहीं मिलने के कारण टंडवा का सबसे बड़ा मॉल स्मार्ट प्वाइंट पिछले चार दिनों से बंद है। बताया गया कि थाना से अनुशंसा होने के बाद भी पंप कर्मियों ने गैलन में डीजल देने से साफ इंकार कर दिया। स्मार्ट प्वाइंट के स्टोर मैनेजर पप्पू ठाकुर का कहना है कि इस प्वाइंट में हर रोज लगभग 107 लीटर डीजल की खपत है। पर डीजल गैलन में नहीं मिलने से माउल को बंद करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ड्रम व गैलन में डीजल-पेट्रोल देने पर रोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...