महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कभी पेट्रोल के समस्या थी अब डीजल की किल्ल्त पैदा हो गयी है। धान की नर्सरी गिराने,खेत की जुताई कराने व सब्जी की खेती में सिंचाई के ऐन मौके पर ही डीजल ने धोखा दे दिया है। एक सप्ताह से पेट्रोल पंपों पर समय से व पूरा डीजल नहीं आ रहा है। इससे खेत की जुताई प्रभावित हो गई है। तेल के अभाव में करीब 90फीसदी ट्रैक्टर घर पर खड़े हो गए हैं। जेसीबी, ट्रक व सवारी वाहनो का पहिया भी थम गया है। डीजल नहीं मिलने से किसानों परेशान हैं। कई कई दिनों तक लाइन लगाने के बाद भी तेल नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि कम से कम धान की नर्सरी के लिए तो डीजल मिल जाना चाहिए।

जिले में पेट्रोल पंपों की स्थिति जिले में 144 पेट्रोल पंप हैं। इनके माध्यम से ही जिले भर में पेट्रोल व डीजल की बिक्री की जाती है। लेकिन ईरान और ई...