कटिहार, मई 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों का असर अब सीधे बाजार और निर्माण कार्यों पर दिखने लगा है। डीजल महंगा होने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने ट्रक भाड़े में करीब 10 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर माल ढुलाई से लेकर भवन निर्माण सामग्री और टाइल्स-सेनेटरी उत्पादों तक पर पड़ रहा है। कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने लगा है।

ट्रक भाड़े में वृद्धि ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस की ओर से ट्रक भाड़े में प्रति किलोमीटर लगभग 10 रुपये तक की वृद्धि किए जाने के बाद लंबी दूरी के रूट सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कटिहार से सूरत जाने वाले ट्रकों का भाड़ा अब 20 से 22 हजार रुपये तक बढ़ गया है, जबकि दिल्ली रूट पर करीब 10 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ ...