डीजल की मांग बढ़ी, पर पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं
नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे के बावजूद देश में डीजल की बिक्री में उछाल आया है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि डीजल की मांग में वृद्धि औद्योगिक डीजल की कीमत अधिक होने और निजी क्षेत्र की तेल कंपनियों के दाम सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से ज्यादा होने की वजह से हुआ है। इस बीच, सरकार ने दोहराया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पिछले महीने लगभग आठ मिलियन मीट्रिक टन की खपत के मुकाबले 10 मिलियन मीट्रिक टन डीजल का उत्पादन किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर मांग की वृद्धि के बावजूद कोई कमी नहीं है। इसलिए, उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह घबराहट में कोई खरीदारी न करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.