डीजल की बढ़ी दरों का विरोध, पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट नगर में प्रदर्शन कर डीजल की बढ़ी दरों का विरोध किया। पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री पंकज शुक्ला ने कहा कि भारी भरकम ऑनलाइन चालान, बीमा, अनावश्यक नियमों से परेशानी के साथ दिन प्रतिदिन सरकार डीज़ल के दरों में वृद्धि कर रही है। जिसके कारण ट्रांसपोर्टरों में भाड़ा तय करने को लेकर समस्या हो रही है। सरकार को यदि डीजल के दाम बढ़ाने ही हैं तो जितनी भी बढ़ोतरी करनी है, एक बार में कर दे ताकि रोज-रोज व्यापारी के दरवाज़े पर रेट निर्धारित करने के लिए ट्रांसपोर्टरों को खड़ा न होना पड़े। यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीजल और सीएनजी को जीएसटी के दायरे में लाएं विरोध प्रदर्शन में मीडिया प्रभारी जयभान सिंह, सदस्य प्रवेश पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, अभय वाजपेयी, अश्विनी तिवारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.