डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने बढ़ाई उद्यमियों की चिंता
आदित्यपुर, मार्च 22 -- आदित्यपुर। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है। यहां स्थित स्टील, मेटल्स उद्योगों में बड़े पैमाने पर औद्योगिक डीजल का उपयोग होता है। वहीं ट्रांसपोर्ट और पावर बैकअप के लिए भी यही प्रमुख ईंधन है। कीमत बढ़ने का सीधा असर उत्पादन लागत पर पड़ रहा है। अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि डीजल महंगा होने से कच्चे माल की ढुलाई और मशीनों के संचालन की लागत बढ़ गई है। ऐसे में कई कंपनियां लागत संतुलन के लिए दो विकल्पों पर विचार कर रही हैं। या तो उत्पादन घटाया जाए या तैयार उत्पादों की कीमत बढ़ाई जाए। बड़ी निर्माण कंपनियों पर भी इसका असर साफ दिखने लगा है। बताया कि आने वाले समय में स्टील, लोहे के उत्पाद, निर्माण सामग्री और ट्रांसपोर्ट से जुड़े सामान महंगे हो सकते हैं। अनुमान है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.