बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में रेलवे कनेक्टिविटी सीमित इलाकों में होने से अवाम का सफर रोडवेज व निजी बसों के भरोसे पर है। अमेरिका ईरान की जंग से पेट्रोलियम जिंस की किल्लत से स्टेज कैरिज रूट पर चलने वाली निजी बसों का संचालन काफी प्रभावित हुआ है। हर रूट पर डीजल न मिल पाने पर बसों के नम्बर डाउन होने पर सहालग के दौर में यात्रियों को तो परेशानी उठानी पड़ रही है। वही बसों पर तैनात दिहाड़ी स्टाफ भी प्रभावित हो रहा है। बहराइच कर्नेलगंज रूट पर स्थित बेहद दयनीय है। बहराइच श्रावस्ती संयुक्त बस एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू ने बताया कि इस रूट पर पैंतीस से चालीस फीसदी संचालन प्रभावित हो गया है। अपनी समय सारणी से संचालित बस चालक के पास इतना समय नही होता कि सवारी लोड बस को पेट्रोल पम्प की लंबी लाइन में लगकर डीजल ले सके। यह रूट रेल ...