डीजल की किल्लत से थम रही ऑटो की रफ्तार
लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में डीजल की किल्लत अब आम लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म हो चुका है, जबकि इक्का-दुक्का पंपों पर घंटों लाइन में लगने के बाद लोगों को सीमित मात्रा में डीजल मिल पा रहा है। डीजल की कमी का सबसे ज्यादा असर ऑटो चालकों पर पड़ा है। सुबह से ही चालक पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। कई चालकों ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा, जिससे दिनभर की कमाई प्रभावित हो रही है। डीजल नहीं मिलने के कारण कई ऑटो सड़कों से गायब हैं, जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आटो चालकों ने बताया कि डीजल की कमी के कारण अब बैटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.