सीवान, मार्च 28 -- खतरे में उद्योग, जिले में औद्योगिक डीजल की सप्लाई में 45 प्रतिशत की कटौती, राइस मिलों पर गहराया संकट एक तरफ ईंधन की कमी से उत्पादन सुस्त, दूसरी तरफ महानगरों से प्रवासियों की घर वापसी की सुगबुगाहट सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इंडस्ट्रियल डीजल की सप्लाई में 45 फीसदी की भारी कटौती ने उत्पादन की रफ्तार को सुस्त कर दिया है। सबसे बुरा असर उन राइस मिलों पर पड़ा है जो इस समय धान अधिप्राप्ति के पीक सीजन में हैं। बिजली कटने पर ये मिलें पूरी तरह डीजल इंजन के भरोसे रहती हैं, लेकिन ईंधन की कमी ने कुटाई का काम प्रभावित कर दिया है। राहत की बात यह है कि जिले की अधिकांश बड़ी औद्योगिक इकाइयां अब बिजली पर निर्भर हैं। महानगरों में बढ़ती महंगाई से प्रवासियों की धुकधुकी जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.