धनबाद, अप्रैल 23 -- पेट्रोल पंपों से डीजल की असामान्य खपत को लेकर तेल कंपनियों ने सख्ती बढ़ा दी है। पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस वर्ष अधिक डीजल बिक्री करने वाले लगभग एक दर्जन पेट्रोल पंपों की आपूर्ति अस्थाई रूप से कम कर दी गई है। ज्यादातर सुदूर और ग्रामीण इलाकों के वे पंप कार्रवाई के दायरे में आए हैं, जहां सामान्यतः खपत कम रहती है। लेकिन इस बार अचानक बिक्री में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण डीजल की संभावित किल्लत को देखते हुए तेल कंपनियां सतर्क हैं। इसी क्रम में उद्योगों को मिलने वाली रियायत समाप्त कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Rs.28 तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, ब्रोकरेज ने बताया-कब तक लगेगा झटका इससे उन्हें अब महंगा डीजल खरीदना पड़ रहा है। वर्तमान में आम उपभोक्ताओं को डीजल करीब 9...