डीजल का इंतजार, पेट्रोल के लिए खत्म नहीं हो रही लंबी कतार
गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल-डीजल के लिए परेशान ग्राहकों की लंबी कतार का सिलसिला शनिवार को भी जारी रही। रानीडीहा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर सुबह से दोपहर तक वाहनों की भीड़ लगी रही। वहीं, बिंदटोलिया के इंडियन ऑयल पंप और जंगल सिकरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर तीन से चार दिन से डीजल खत्म है, जबकि पेट्रोल की बिक्री जारी रही। बरगदवां चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह छह बजे से ही लोग गैलन लेकर लाइन में खड़े रहे, लेकिन डीजल नहीं मिल सका। जियो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल तो मिला, पर डीजल नहीं था। कई पंप ड्राई होने के कारण बैरिकेडिंग कर बंद कर दिए गए। वहीं असुरन चुंगी स्थित खेतान फ्यूल सेंटर पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। डीजल संकट से खासकर किसानों और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- धान के बेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.