डीजल और पेट्रोल का स्टोर करने में जुटे लोग
मिर्जापुर, मई 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में डीजल और पेट्रोल का अब स्टाक करने में लोग जुट गए है। पेट्रोल पम्पों से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के मालिक व चालक टंकी फुल करा ले रहे हैं। जिससे भविष्य में यदि पेट्रोल और डीजल की कमी हो तो कुछ दिन राहत रहे। जिलापूर्ति अधिकारी ने जिले में डीजल और पेट्रोल की कमी न होने का दावा किया। कहाकि किसी भी पेट्रोल पम्प से जरूरत के मुताबिक डीजल और पेट्रोल खरीद सकते है। उन्होने आम लोगों से स्टाक न करने की भी अपील की है। जिले के पेट्रोल पम्पों पर गुरुवार को सुबह से ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालक वाहन में डीजल और पेट्रोल भरवाने में जुटे रहे। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पम्पों पर पूरे दिन वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि किसी भी पेट्रोल पम्प पर डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं रही। इसके बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.