नई दिल्ली, अगस्त 18 -- भारत में डीजल कारों की मांग को देखते हुए Skoda Auto एक बार फिर अपने पोर्टफोलियो में डीजल मॉडल शामिल करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इंडियन लाइनअप में 2020 पेट्रोल इंजन ही ऑफर किए जा रहे हैं, लेकिन अब कंपनी डीजल इंजन को वापस लाने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत Skoda Kodiaq Diesel और Superb Diesel से होगी। दोनों मॉडल 2027 में भारत में लॉन्च हो सकते हैं और इन्हें लिमिटेड स्टॉक में Completely Built Unit (CBU) के तौर पर इंपोर्ट किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।स्कोडा कोडिएक डीजल इस वक्त मार्केट में कोडिएक केवल पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। यहां तक कि इस साल लॉन्च किया गया परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कोडिएक RS भी पेट्रोल इंजन के साथ ही आया था। हालांकि, अब कंपनी इसमें डीजल इंजन वापस लान...