डीजल, पेट्रोल व गैस की कोई कमी नहीं : मंत्री
समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- सरायरंजन। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की बिहार में डीजल पेट्रोल एवं गैस की कोई कमी नहीं है। गैस, पेट्रोल एवं डीजल की कमी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही और लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। श्री चौधरी ने कहा की बिहार में खाने पीने सहित सभी जरूरी वस्तुएं भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। लोगों को किसी बात की चिंता नहीं करनी है। जो लोग डीजल पेट्रोल एवं गैस की कमी को लेकर अफवाह फैला रहे हैं उन्हें चिंहित कर प्रशासन कार्रवाई करें। श्री चौधरी ने शुक्रवार को तिसवारा, मुसरीघरारी एवं बी एलौथ आदि पंचायतों का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। इससे पूर्व तिसवारा हरिलोचनपुर में लोगों ने श्री चौधरी को चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रमुख वीणा कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.