पटना, मई 28 -- डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ने के खिलाफ गुरुवार को ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ और पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर में 12 से दो बजे तक गाड़ियों का परिचालन बंद रखा। प्रदर्शन के दौरान फेडरेशन के महासचिव राजकुमार झा ने कहा कि प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, सीएनजी की कीमत बढ़ रही है। इससे खाने-पीने से लेकर अन्य के जरूरी सामान महंगे हो गए हैं। आने वाले दिनों में मध्यम और निम्नवर्गीय परिवार के लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। मौके पर पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि अगर किराया बढ़ता है तो पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ने के खिलाफ विरोध प्रदर्...