हल्द्वानी, मई 1 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। बालक वर्ग की अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीके स्पोर्ट्स ने 260 रनों से जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मैच में जीएनजी ने 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की।जीएनजी क्रिकेट एरैना में खेले गए पहले मैच में डीके स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी कर 35 ओवरों में पांच विकेट पर 308 रन बनाए। ईशान जोशी ने 112 रनों की शतकीय पारी खेली। राकेश बिष्ट ने 51 और तेजस बिष्ट ने 41 रन बनाए। जवाब में बीसीए बिंदुखत्ता की टीम 21वें ओवर में महज 48 रनों पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाज देवांग नेगी ने 5 विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। एमएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नर सिंह क्रिकेट अकादमी 25 ओवरों में मात्र 77 रनों पर सिमट गई। हर्षित धामी 32 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.