डीके स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाडिय़ों ने जीते 24 मेडल
कन्नौज, जून 9 -- छिबरामऊ। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित टायराथोन नेशनल चैंपियनशिप में डीके स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया था। अकादमी से कुल 15 खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु वर्गों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ अकादमी ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। अकादमी के खिलाडिय़ों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोच दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि खिलाडिय़ों की कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.