बक्सर, मार्च 25 -- युवा के लिए ---- सदमा कॉलेजकर्मी के असामयिक निधन से कॉलेज परिवार शोकाकुल व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों स्तरों पर गहरा आघात पहुंचा है डुमरांव, संवाद सूत्र। डीके कॉलेज परिसर में बुधवार को कर्मी स्व. नथुनी प्रसाद के सम्मान में कॉलेज परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही पूरा कॉलेज परिवार गहरे सदमे में डूब गया। शोकसभा में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय नथुनी प्रसाद अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और मृदुभाषी स्वभाव के लिए कॉलेज परिवार में विशेष पहचान रखते थे। उनके व्यवहार और कार्यशैली ने उन्हें न केवल वर्तमान बल्कि सेवानिवृत्त कर्मियों के बीच भी प्रिय बना दिया था। पूर्व प्राचार्य एवं कुलपति शिवशंकर सिंह ने उन्हें याद करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.