डीके कॉन्वेंट स्कूल में स्वच्छता और संस्कारों पर बल
शामली, अक्टूबर 2 -- कैराना। टीचर्स कॉलोनी स्थित डीके कॉन्वेंट स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता, संस्कार, सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और व्याख्यान प्रस्तुत किए।प्रधानाचार्य राजकुमार सेन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी होती है। यदि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना अपनाएं तो वे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.