चाईबासा, जुलाई 21 -- खूंटपानी। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हॉर्टिकल्चर कॉलेज, खूंटपानी में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। "कार्बन फुटप्रिंट कम करें" विषय पर आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छ एवं हरित परिसर का संकल्प लिया। एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन और स्वच्छता समिति की अध्यक्ष डॉ. कोयल डे की देखरेख में सुबह सात से आठ बजे तक कॉलेज परिसर की सफाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक कचरे और अन्य अपशिष्ट को अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र कर वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को ऊर्जा संरक्षण, जल बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में शिक्षकों और छात्र ...