गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व. देवनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट सीरीज के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मुकाबले में डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने जीबी इंटरप्राइजेज क्लब को 40 रनों से हराया। सुबह डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान शौर्य अभिषेक पांडेय ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीबी इंटरप्राइजेज क्लब की टीम 37.4 ओवरों में 167 रनों पर सिमट गई। क्रिकेट कोच दुर्गेश सिंह द्वारा डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अशफाक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.