गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व. देवनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट सीरीज का खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला गया। मुकाबले में डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने जीबी इंटरप्राइजेज क्लब को 15 रनों से हराकर 5 मैचों के सीरीज में 4 जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। डी ए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान शौर्य अभिषेक पांडेय ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज अनुराग सिंह ने 69 रनों की पारी खेली। वहीं, जीबी इंटरप्राइजेज क्लब के गेंदबाज सौरभ शर्मा ने 4 विकेट व अमित सिंह ने 3 विकेट चटकाए।190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीबी इंटरप्राइजेज क्लब की टीम ने 37.2 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.