नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- DA hike news: केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2026 की पहली छमाही के डीए यानी महंगाई भत्ते का इंतजार है। डीए का यह इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। आमतौर पर होली के आसपास सरकार डीए पर फैसला लेती है लेकिन इस बार अप्रैल के दूसरे हफ्ते में भी किसी तरह की सुगबुगाहट नहीं है। इस इंतजार के बीच कुछ राज्य की सरकारें अपने अलग-अलग वर्ग के कर्मचारियों के डीए पर फैसले ले रही हैं। ऐसा ही एक फैसला तेलंगाना की सरकार ने लिया है।क्या है फैसला? दरअसल, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। राज्य के परिवहन मंत्री पोंनम प्रभाकर ने महंगाई भत्ते में 2.1 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है, जिससे यह 50.7 प्रतिशत से बढ़कर 52.8 प्रतिशत हो गया है। संशोधित महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगा। पिछले तीन ...