डीएस क्रिकेट अकादमी ने पीएस अकादमी को हराया
गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में चल रहे श्री ठाकुर महावीर सिंह रावल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरा लीग मैच खेला गया। मैच डीएस अकादमी और पीएस अकादमी के बीच खेला गया जिसमें डीएस अकादमी ने 54 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पीएस अकादमी ने गेंदबाजी चुनी। डीएस अकादमी ने 207 रन बनाकर सभी विकेट गवां दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएस अकादमी की टीम 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यशस्वी यादव को दिया गया। संवाद यह भी पढ़ें- डीएस क्रिकेट अकादमी ने पीएस अकादमी को हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.