अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ के धर्म समाज कॉलेज में अलीगढ़ जनपद का पहला मौसम केंद्र स्थापित होने जा रहा है। गुरुवार को डीएस कॉलेज और इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टॉपिकल मीटरोलॉजी पुणे के बीच करार हस्तार किया गया। इस केंद्र से जनपद के 40 किलोमीटर क्षेत्र के मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त होगी। प्रधानाचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि डीएस कॉलेज में स्वचालित मौसम केन्द्र (ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन) दिसंबर माह के अंत तक स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र जनपद का पहला मौसम केंद्र होगा। जिसको स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान देश के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्वयत्त संस्थान है। भारत सरकार की मिशन मौसम परियोजना के अन्तर्गत इस संस्थान द्वारा पूरे दिल्ली और दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.