अलीगढ़, मई 28 -- फोटो 00 अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ और कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती महानगर अलीगढ़ द्वारा नाथ प्रवाह के अंतर्गत बुधवार को संगीत कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के बाद डॉ राजीव अग्रवाल प्रभारी कासगंज एवं प्रधानाचार्य सासनी विद्यापीठ, सासनी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बहुत अधिक धनराशि के साथ कराई जाती हैं, यह सरकार द्वारा कराई जा रही है। इसमें सभी को प्रतिभाग कर लाभ उठाना चाहिए। कलाएं मानव को संस्कार प्रदान करती हैं। संगीत और डांस में होने वाली फुहड़ता पर चिंता व्यक्त की। सीए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष संस्कार भारती ने कहा कि यह कार्यशाला युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक माध्यम है।

सं...