डीएस कॉलेज में नशे के दुष्प्रभाव पर व्याख्यान
अलीगढ़, अगस्त 3 -- अलीगढ़ । भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सोमवार को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ मोइनुद्दीन रहे। जिन्होंने अपने व्याख्यान से उपस्थित सभी युवाओं को नशे की लत से बचने के विभिन्न प्रकार के उपायों के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ भुवनेंद्र सिंह आर्य ने अपने विचार रखकर युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम डॉ कृष्ण कुमार, डॉ रेखा तोमर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.