अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल और विंग्स ऑफ डिजायर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता डॉ आशुतोष तिवारी ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता और इससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां एआई शोध और शिक्षा के क्षेत्र में मददगार है, वहीं इसके अनैतिक उपयोग और साहित्यिक चोरी से बचना भी बेहद जरूरी है। प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जहां हमारे लिए वरदान है वहीं यदि इसका विवेकशील ढंग से उपयोग न किया जाए तो यह हमारे लिए घातक भी हो सकती है इसलिए एआई का उपयोग बहुत ही संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए। आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.