सहारनपुर, अप्रैल 16 -- कुतुबपुर स्थित डीएस इंटर कॉलेज में बुधवार को अग्निशमन केंद्र की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को आग से बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, घायलों को सुरक्षित निकालने और समय पर उपचार दिलाने के तरीके भी समझाए गए। अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रभारी फायर स्टेशन विनय धनकड़ एवं उनकी टीम ने एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए जागरूकता बेहद जरूरी है।छात्र-छात्राओं यह भी पढ़ें- आग से बचाव के कालेज में बताए गए उपाय को संबोधित करते हुए टीम ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.