डीएस अकादमी ने अंबिका क्लब को हराया
गाज़ियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मेरठ रोड स्थित एचएलएम क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को डीएस अकादमी और अंबिका क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में डीएस अकादमी चार विकेट से विजेता बनी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबिका क्रिकेट क्लब की टीम 36.4 ओवर में 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज देव ने 71 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी डीएस अकादमी की टीम ने 28.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए। अथर्व ने 86 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.